अहमदाबाद के शाहीबाग स्थित रानीशक्ति मंदिर, जहाँ श्री मेहंदीपुर बालाजी मित्र मंडल द्वारा 39वें मासिक श्री सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 5:30 बजे हुआ। संगीतमय सुंदरकांड पाठ, भव्य दरबार, अखंड ज्योत एवं छप्पन भोग ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शाम 8 बजे भव्य आरती के बाद सभी श्रद्धालुओं ने अमृतमय प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने परिवार एवं इष्ट मित्रों सहित उपस्थित रहे। मंडल के सभी सदस्यों ने गाजरी रंग का कुर्ता धारण कर आयोजन की शोभा बढ़ाई।
इस पावन आयोजन में मुख्य संस्थापक एवं अध्यक्ष राजकुमार जी अग्रवाल, उ





