अहमदाबाद के ग्रैंड भगवती में 27 और 28 जुलाई को आयोजित एफटीएस लाइफ़स्टाइल एग्ज़िबिशन का उत्साहपूर्ण माहौल के बीच समापन हुआ। आयोजन का उद्देश्य महिला उद्यमियों को मंच प्रदान करना और स्थानीय व्यवसायों को बढ़ावा देना था।
प्रदर्शनी में फैशन, ज्वेलरी, होम डेकोर, गिफ्ट्स, वेलनेस, ब्यूटी और फूड स्टॉल सहित कई आकर्षक स्टॉल लगाए गए। खरीदारी के साथ-साथ आगंतुकों ने विभिन्न उत्पादों की जानकारी ली और महिला उद्यमियों के प्रयासों की सराहना की।
आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, स्टॉल धारकों और आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और व्यावसायिक आयोजनों को जारी रखने की बात कही।
#Ahmedabad #FTS #Li





