अहमदाबाद के शाहीबाग क्षेत्र में श्री राजस्थान स्थानकवासी संघ के तत्वावधान में आयोजित मंगल वर्षावास प्रवेश 2026 का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुरुजनों का मंगल स्वागत किया।
शाहीबाग, अहमदाबाद की पुण्य धरा पर श्रमण संघीय आचार्य सम्राट डॉ. श्री शिवमुनिजी म.सा. की आज्ञानुवर्ती एवं राजस्थान प्रवर्तिनी साध्वी शिरोमणि सद्गुरुवर्या श्री यशकंवरजी म.सा., आध्यात्मिक साधिका सद्गुरुवर्या श्री सिद्धकंवरजी म.सा. की सुशिष्या सिद्ध चन्द्रिका श्री संयमप्रभाजी म.सा., स्वाध्यायरसिला श्री किरणप्रभाजी म.सा. तथा मधुर व्याख्यानी श्री शशिप्रभाजी म





