अहमदाबाद के श्री घंटाकर्ण मार्केट में राजश्री भोजनालय में “एक शाम श्री गोमाता के नाम” विशाल भजन संध्या का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गौभक्तों और समाजजनों ने उपस्थित होकर भजन संध्या का आनंद लिया और गोमाता की भक्ति में अपनी आस्था प्रकट की।
भजन संध्या के साथ-साथ राजस्थानी समाज के लिए एक विशेष मुलाकात और आमंत्रण कार्यक्रम भी हुआ। कर्णावती अध्यक्ष, प्रेरक भाई, महामंत्री, उपाध्यक्ष तथा खाड़िया महामंत्री तुलसी भाई श्री घंटाकर्ण मार्केट में पधारे।
उन्होंने आगामी 11 अगस्त को होने वाली भव्य तिरंगा यात्रा का समाजजनों को आमंत्रण दिया और अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह कि





