अहमदाबाद की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राजस्थान उपाश्रय, शाहीबाग, अहमदाबाद में उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर रैली के साथ हुई। इसके बाद सुबह 8 बजे ध्वजारोहण किया गया। जैसे ही तिरंगा आसमान में लहराया, पूरा वातावरण देशभक्ति के भाव से भर उठा।
इस अवसर पर जैन समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की और राष्ट्रध्वज को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में श्री राजस्थान स्थानकवासी संघ, श्री राजस्थान स्थानकवासी जैन मेवाड़ संघ, जैन युवक संघ स्थानकवासी, श्री राजस्थ





